Get App

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जानिए 1980 के बाद BJP और कांग्रेस पार्टी के कितने रहे हैं अध्यक्ष, नेतृत्व परिवर्तन में कौन रहा है आगे?

BJP vs Congress Leadership: 1980 में अपनी स्थापना के बाद से BJP के 12 अलग-अलग राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके है। कई अध्यक्षों ने एक से अधिक बार भी पद संभाला है। सबसे लंबे समय तक लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष रहे, जिन्होंने तीन अलग-अलग कार्यकालों में यह पद संभाला

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 9:24 AM
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जानिए 1980 के बाद BJP और कांग्रेस पार्टी के कितने रहे हैं अध्यक्ष, नेतृत्व परिवर्तन में कौन रहा है आगे?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में 1980 के बाद शीर्ष स्तर पर काफी कम बदलाव हुए हैं

BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी के इस फैसले के बाद देश की दो सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों में शीर्ष नेतृत्व के बदलाव के तरीके पर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। पिछले चार दशकों में BJP और कांग्रेस दोनों ने ही अपने नेतृत्व का संचालन अलग-अलग तरीके से किया है। आइए आपको बताते हैं कि पिछले 45 सालों में किस पार्टी में कितने रहे है अध्यक्ष।

45 वर्षों में 12 अध्यक्षों ने किया BJP का नेतृत्व

1980 में अपनी स्थापना के बाद से BJP के 12 अलग-अलग राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके है। कई अध्यक्षों ने एक से अधिक बार भी पद संभाला है। फिलहाल जगत प्रकाश नड्डा, अध्यक्ष है और नितिन नबीन कार्यकारी अध्यक्ष। अध्यक्षों में प्रमुख नाम: अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जना कृष्णमूर्ति, एम. वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा है। सबसे लंबे समय तक लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष रहे, जिन्होंने तीन अलग-अलग कार्यकालों में यह पद संभाला।

इसे देखने पर ये साफ पता चलता है कि BJP में नेतृत्व का परिवर्तन अधिक बार होता रहा है, जो पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन को दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें