उत्तर प्रदेश में सोमवार रात एक बार फिर IAS और IPS अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस बार कुल 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। DG लेवल के वरिष्ठ अधिकारी राजीव सभरवाल को DG ट्रेनिंग एवं आधुनिकरण यूपी के साथ-साथ DG डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IPS ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
के सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन यूपी और IPS मोदक राजेश डी. राव को पुलिस महानिरीक्षक, GRP हेडक्वार्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सुभाष चंद्र दुबे को IG, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ और अनीस अहमद अंसारी को DIG, PAC हेडक्वार्टर, लखनऊ बनाया गया है। देव रंजन वर्मा को DIG स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी और अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक, यूपी पावर कॉरपोरेशन, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
PAC और SSF में भी बड़े तबादले हुए हैं। मीनाक्षी कात्यायन को सेनानायक, 34वीं वाहिनी PAC, वाराणसी, सर्वानंद सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक, SSF मुख्यालय, लखनऊ, पंकज कुमार पांडे को पुलिस अधीक्षक, PAC मुख्यालय, लखनऊ, डॉ. महेंद्र पाल सिंह को सेनानायक, 5वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर, शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ, मनोज कुमार अवस्थी को सेनानायक, 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर और चंद्रकांत मीणा को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में रोहन झा को अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम यूपी, लखनऊ, निहारिका शर्मा को सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर, संजीव कुमार बाजपेयी को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा, अनिल कुमार प्रथम को प्रधानाचार्य, पीटीएस गोरखपुर, बृजेश कुमार गौतम को एसपी अपराध, डीजीपी मुख्यालय, ओम प्रकाश सिंह प्रथम को एसपी लॉजिस्टिक्स, डीजीपी मुख्यालय, ओम प्रकाश सिंह द्वितीय को एसपी कानून व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय, अजीजुल हक को एसपी पुलिस मुख्यालय, विनय कुमार सिंह को एसपी स्पॉट टीम, एटीएस लखनऊ, अशोक कुमार को एसपी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ, संजय राय को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या, आनंद कुमार द्वितीय को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली और संजय कुमार द्वितीय को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर बनाया गया है।