Odisha Road Accident: ओडिशा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक टूरिस्ट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा दसपल्ला थाना क्षेत्र के तहत टाकराघाट के पास हनुमान घाटी इलाके में हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर एक बड़ी चट्टान से टकरा गई।
