Delhi Car Death Case: मयूर विहार इलाके के मॉल की पार्किंग में कार से मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Delhi Car Death Case: देश की राजधानी दिल्ली से आज यानी मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर से एक व्यक्ति की लाश मिली।

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
मयूर विहार इलाके के मॉल की पार्किंग में कार से मिली लाश

Delhi Car Death Case: देश की राजधानी दिल्ली से आज यानी मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर से एक व्यक्ति की लाश मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है। मॉल के कर्मचारियों की नजर पार्किंग में खड़ी एक कार पर पड़ी, जो रात से वहीं खड़ी थी। कार के शीशे बंद थे, और अंदर कोई हलचल नहीं दिख रही थी। जब दरवाजा खोलकर देखा गया, तो अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मयूर विहार थाने की टीम मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने दी जानकारी


पुलिस के अनुसार, सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन मौत की दो संभावनाएं जताई जा रही हैं- या तो यह आत्महत्या का मामला है, या फिर कार के अंदर दम घुटने से मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कार के अंदर कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन जांच जारी है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई सुनियोजित हत्या है या फिर कोई और कारण है।

बता दें कि इस घटना से लोगों में डर का माहौल है। मॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें: Namo Bharat RRTS: लॉन्च के पहले दिन ही मेरठ रैपिड ट्रेन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 लाख यात्रियों का आंकड़ा किया पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।