Get App

बारापुला कॉरिडोर संग 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का तोहफा, मयूर विहार से एम्स अब सिर्फ कुछ मिनटों में! जानिए रूट और कनेक्टिविटी

Barapullah Flyover: दिल्ली में ट्रैफिक की परेशानी कम करने और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1,941 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क से जुड़ी चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 2:59 PM
बारापुला कॉरिडोर संग 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का तोहफा, मयूर विहार से एम्स अब सिर्फ कुछ मिनटों में! जानिए रूट और कनेक्टिविटी
11 साल का इंतजार खत्म! दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3

Barapullah Flyover: दिल्ली में ट्रैफिक की परेशानी कम करने और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1,941 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क से जुड़ी चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें लंबे समय से अटके बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है।

शाह ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन बारापुला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

रेखा गुप्ता ने ‘डबल इंजन सरकार’ को दिया प्रोजेक्ट्स का श्रेय

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन परियोजनाओं की शुरुआत का श्रेय ‘डबल इंजन सरकार’ को दिया। उन्होंने कहा, “डबल इंजन सरकार होने से ही दिल्ली की रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करके जनता के लिए शुरू किया जा सकता है। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें