Noida Lamborghini Accident कार ने फुटपाथ पर बैठे 2 मजदूरों को कुचला
#NoidaCarAccident | उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक लैंबोर्गिनी कार चालक ने फुटपाथ पर बैठे दो श्रमिकों को टक्कर मार दी। यह घटना सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के सेक्टर 94 स्थित एमथ्रीएम प्रोजेक्ट के पास हुई। टक्कर लगने से दोनों मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार का दरवाजा खोलते हुए ड्राइवर से सवाल किया, "ज्यादा स्टंट सीख लिए हो, कितना आदमी मरा है इधर?" इस पर चालक ने जवाब दिया, "कोई मर गया है इधर?" इसके बाद वह गाड़ी से बाहर आया। आरोपी अजमेर का रहने वाला है और उसने अपने नोएडा निवासी परिचित की लैंबोर्गिनी ली हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।