Get App

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, डायन बताकर नवजात बच्चे और मां को भीड़ ने जिंदा जलाया

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर 32 साल की एक महिला और उसके छोटे बच्चे को कथित तौर पर डायन बताकर आग लगा दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दी। बता दें कि यह घटना मंगलवार देर रात कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 10:30 AM
झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, डायन बताकर नवजात बच्चे और मां को भीड़ ने जिंदा जलाया
हंगामे के बीच भीड़ ने महिला और नवजात बच्चा को, केरोसिन डालकर आग लगा दिया।

Jharkhand Witch Hunting Case: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर 32 साल की एक महिला और उसके छोटे बच्चे को कथित तौर पर डायन बताकर आग लगा दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि यह घटना मंगलवार देर रात कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हमले में महिला का पति भी घायल हुआ, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा। उसने रात अपने एक रिश्तेदार के घर बिताई और बुधवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अपनी शिकायत में उसने बताया कि आधी रात को कुछ लोगों की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली, जो उसे और उसकी पत्नी को बुला रहे थे।

जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि करीब एक दर्जन लोग जमा हो गए थे और उसकी पत्नी पर जादू-टोना करने का आरोप लगा रहे थे। शिकायत के अनुसार, हंगामे के बीच भीड़ ने उसकी पत्नी पर, जिसकी गोद में उनका नवजात बच्चा था, केरोसिन डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें