Get App

Sonamarg Viral Video: हरियाणवी गाने पर हुक्का लहराते, बिना शर्ट के नाचते युवकों का वीडियो वायरल, लोगों ने जमकर लताड़ा

Sonamarg Viral Video: बर्फ से ढके सोनमर्ग के खूबसूरत नजारों के बीच हुक्का लहराते और बिना शर्ट पहने हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हरियाणवी गीत 'जाट का छोरा' पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने के बाद से पूरे कश्मीर में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 4:16 PM
Sonamarg Viral Video: हरियाणवी गाने पर हुक्का लहराते, बिना शर्ट के नाचते युवकों का वीडियो वायरल, लोगों ने जमकर लताड़ा
हरियाणवी गाने पर हुक्का लहराते, बिना शर्ट के नाचते युवकों का वीडियो वायरल, लोगों ने जमकर लताड़ा

Sonamarg Viral Video: बर्फ से ढके सोनमर्ग के खूबसूरत नजारों के बीच हुक्का लहराते और बिना शर्ट पहने हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हरियाणवी गीत 'जाट का छोरा' पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने के बाद से पूरे कश्मीर में नाराजगी देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो की राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस कृत्य को उकसाने वाला, असंवेदनशील और स्थानीय भावनाओं और सांस्कृतिक मानदंडों का अपमान बताया है। बता दें कि यह वीडियो सोनमर्ग का है। इसे पिछले सप्ताह के दौरान रिकॉर्ड किया गया था।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने किया पोस्ट

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "भारतीय सैनिकों और नागरिकों ने कश्मीर में शांति लाने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कश्मीर इन असभ्य और घटिया परवरिश वाले मूर्खों के बिना निश्चित रूप से अधिक सुंदर है। जय हिंद।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें