Get App

Gurugram Rape: गुरुग्राम में एक महिला के साथ अपहरण और बलात्कार का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Gurugram: रविवार को गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र के लेपर्ड ट्रेल इलाके में एक 23 वर्षीय महिला का अपहरण करने और उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 12:01 PM
Gurugram Rape: गुरुग्राम में एक महिला के साथ अपहरण और बलात्कार का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम में एक महिला के साथ अपहरण और बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram: रविवार को गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र के लेपर्ड ट्रेल इलाके में एक 23 वर्षीय महिला का अपहरण करने और उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

रियल स्टेट में काम करती है महिला

सिरसा जिले की निवासी महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है और पेइंग गेस्ट (PG) में रहती है। रविवार तड़के एक कार्यक्रम से लौटते समय, वह और उसका पुरुष मित्र टहलने के लिए कुछ देर के लिए लेपर्ड ट्रेल पर रुके थे।

शिकायत के अनुसार, लगभग सुबह करीब 3 बजे, जब दोनों अरावली पहाड़ियों की ओर जा रहे थे, तभी एक युवक ने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया और भागने की कोशिश की। जब महिला ने उसका पीछा किया और उसे रोका, तो आरोपी ने जबरदस्ती उसे अपनी स्कॉर्पियो कार में धकेल दिया और कार को जंगल की तरफ ले गया। महिला का दोस्त कुछ दूर तक कार का पीछा करता रहा, लेकिन बाद में उसने पुलिस को सूचना दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें