आज का मौसम 2 जून: IMD ने इन 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, कई राज्यों में 50-60kmph स्पीड से आएगी आंधी-तूफान और बवंडर

Aaj Ka Mausam 2 June: मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं। जबकि उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 9:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aaj Ka Mausam 2 June: दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं

Aaj Ka Mausam 2 June: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के करीब सात राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। जबकि उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अगले 2-3 दिनों के भीतर मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।

IMD के मुताबिक, भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को इस सप्ताह राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

इन राज्यों होगी मानसूनी बारिश


मौसम विभाग के अनुसार केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 3 से 8 जून के बीच कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

60 किलोमीटर प्रति घंटा का आएगा तूफान

वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट

पश्चिम मध्य प्रदेश में 2 जून को ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और तूफान की चेतावनी भी दी गई है। दूसरी ओर, बिहार में 3 से 8 जून के बीच लू चलने की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 3 से 8 जून के बीच कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है।

आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जबकि कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंके चलने की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी

पश्चिम मध्य प्रदेश में 2 जून को गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। यहां भारी बारिश और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में हीटवेव का खतरा

मौसम विभाग ने बिहार में 3 से 8 जून के बीच लू चलने की आशंका जताई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों और ओडिशा में गर्म एवं उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

मानसून अपडेट

दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

समुद्री ी मछुआरों को चेतावनी

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं और ऊंची लहरों की संभावना के चलते मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुछ समुद्री क्षेत्रों में हवा की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

उत्तर प्रदेश में क्या रहेगा असर?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की गतिविधियां अधिक प्रभावी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- Iran-US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच जल्द हो सकता है समझौता, ट्रंप ने सीजफायर और होर्मुज को लेकर दिया बड़ा बयान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।