Get App

आज का मौसम 18 June: IMD ने बिहार संग इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया! राजस्थान में 80 Kmph की आंधी, दिल्ली-यूपी का ऐसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 18 June: आज (18 जून) देश के कई राज्यों में मौसम का बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। एक तरफ जहां देश के 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का कड़ा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान में 80 Kmph की रफ्तार से विनाशकारी आंधी और तूफान का संकट मंडरा रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 9:17 AM
आज का मौसम 18 June: IMD ने बिहार संग इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया! राजस्थान में 80 Kmph की आंधी, दिल्ली-यूपी का ऐसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam 18 June: बिहार समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

Today Weather Update 18 June: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 जून के लिए देश का विशेष डेली वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। आज देश के कई राज्यों में मौसम का बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। एक तरफ जहां देश के 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का कड़ा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान में 80 Kmph की रफ्तार से विनाशकारी आंधी और तूफान का संकट मंडरा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत देश के 26 से अधिक राज्यों में आज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली कड़कने की चेतावनी है। इसके उलट उत्तर और मध्य भारत के कुछ पॉकेट्स में आज भी लू का सितम बना रहेगा।

बिहार और बंगाल समेत इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज देश के 13 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है। असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज बेहद भारी बारिश का अलर्ट है। सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल में 18 से 22 जून तक मूसलाधार बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल व माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में आज भारी बारिश का अनुमान है। बिहार में 18 से 20 जून तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

मानसून की स्थिति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें