Get App

Heatwave Alert Today: अप्रैल में ही जून जैसी प्रचंड गर्मी! यूपी में 45°C के करीब पहुंचा पारा, IMD ने 7 राज्यों में जारी किया 'लू 'का अलर्ट

IMD Heatwave Alert News: उत्तर प्रदेश अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी की चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 45°C के करीब पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया। IMD ने सात राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 9:03 AM
Heatwave Alert Today: अप्रैल में ही जून जैसी प्रचंड गर्मी! यूपी में 45°C के करीब पहुंचा पारा, IMD ने 7 राज्यों में जारी किया 'लू 'का अलर्ट
IMD ने बताया कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर जा सकता है

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर भारतीय राज्यों में प्रचंड गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों खासकर दक्षिणी क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिन के दौरान लू चलने का पूर्वानुमान है। इंडियन मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट (IMD) ने बताया कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर जा सकता है। IMD ने बताया कि पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है। लगातार पछुआ हवाएं चल रही हैं। बुलेटिन में कहा गया, "दिन के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की आशंका है।"

शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 3.2 डिग्री अधिक है। जबकि राज्य का सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बांदा में दर्ज किया गया।

किस जिलें में कितना है तापमान?

वाराणसी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 43.1 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें