AC Blast: प्रचंड गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपका एसी! भूलकर भी ना करें ये गलती, बिजली बिल भी होगा कम
AC Blast: हीटवेव के दौरान एयर कंडीशनर (AC) का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। नियमित सर्विसिंग, 24°C तापमान, पंखे का उपयोग और Sleep Mode जैसी छोटी-छोटी आदतें आपको AC ब्लास्ट जैसी जानलेवा घटनाओं से बचाने के साथ-साथ बिजली का बिल भी कम कर सकती हैं
AC Blast: देश के कई राज्यों में एसी ब्लास्ट होने की लगातार खबरें आ रही हैं
AC Blast: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के लिए एयर कंडीशनर (AC) राहत का सबसे बड़ा सहारा बन गया है। लेकिन AC का गलत इस्तेमाल न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ा सकता है। बल्कि आग लगने या AC ब्लास्ट होने जैसी घटनाओं का कारण भी बन सकता है। प्रचंड गर्मी में इस वक्त लगातार AC, फ्रिज, स्मार्टफोन, लैपटॉप और इनवर्टर आदि में आग लगने की खबरें आ रही हैं। हीटवेव के दौरान AC का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है।
नियमित सर्विसिंग, 24°C तापमान, पंखे का उपयोग और Sleep Mode जैसी छोटी-छोटी आदतें आपको AC ब्लास्ट जैसी घटनाओं से बचाने के साथ-साथ बिजली का बिल भी कम कर सकती हैं। अगर आप गर्मी में अपने AC को सुरक्षित रखना चाहते हैं और साथ ही बिजली का खर्च भी कम करना चाहते हैं, तो इन 5 जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें।
1. AC की समय पर सर्विस कराएं
गर्मी शुरू होने से पहले AC की सर्विस जरूर कराएं। गंदे फिल्टर और जाम कॉइल्स की वजह से AC पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल निश्चित रूप से इसकी क्षमता को कम कर देता है। जब आप इसकी मेंटेनेंस नहीं करते या इस पर अधिक लोड डालते हैं, तो आप मुसीबत को दावत दे रहे होते हैं। इसीलिए गर्मी शुरू होने से पहले हमेशा अपने AC की सर्विस करवाएं।
एक गंदा फिल्टर या बंद कॉइल्स ओवरहीटिंग (ज्यादा गर्म होने) का कारण बन सकते हैं। इससे गंभीर मामलों में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए, सफाई और देखभाल ब्लास्ट से बचाने का पहला कदम है। इसके अलावा, बिजली का लोड अलग रखें। अपने AC को कभी भी फ्रिज या माइक्रोवेव के साथ एक ही एक्सटेंशन कॉर्ड में न लगाएं। बिजली के लोड को समान रूप से बाँटने के लिए, सही अर्थिंग वाले एक अलग पावर पॉइंट का इस्तेमाल करें।
2. तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर रखें और पंखा भी चलाएं
विशेषज्ञों के अनुसार AC को 24°C पर चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे कमरे में आरामदायक ठंडक बनी रहती है। साथ ही बिजली की खपत भी कम होती है। 24°C से हर एक डिग्री कम करने पर बिजली की खपत लगभग 6 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। अपने AC के साथ पंखा चलाने से ठंडी हवा तेजी से फैलती है।
इससे आपको कमरे के किसी एक हिस्से में ज्यादा ठंड और दूसरे हिस्से में अधिक गर्मी महसूस नहीं होती। पंखा आपके AC को कमरे को एक जैसा ठंडा रखने में मदद करता है। यह बिजली बचाने वाली सबसे पुरानी और असरदार कदम है। AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है। इससे AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की बचत होती है।
3. कमरे को धूप से बचाएं
दिन के समय पर्दे बंद रखें और खिड़कियों-दरवाजों को अच्छी तरह बंद करें। इससे बाहर की गर्म हवा कमरे में नहीं आएगी और AC की कूलिंग बेहतर होगी। चाहें तो खिड़कियों पर रिफ्लेक्टिव फिल्म भी लगवा सकते हैं। जब आप AC चालू करें, तो दिन के समय पर्दे बंद कर दें ताकि गर्मी कमरे में न आ सके।
खिड़कियों पर लगी रिफ्लेक्टिव फिल्में गर्मी को वापस बाहर भेज देती हैं। साथ ही दरवाजे-खिड़कियां बंद रखना न भूलें वरना ठंडी हवा बाहर निकल जाएगी और बाहर की गर्म हवा अंदर आ जाएगी। इससे आपके AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
4. स्टार रेटिंग वाला AC चुनें
पुराने AC ज्यादा बिजली खर्च करते हैं। अगर नया AC खरीदने की योजना है तो 5-स्टार या कम से कम 4-स्टार रेटिंग वाला मॉडल चुनें। ऐसे AC कम बिजली खपत करते हैं और लंबे समय में पैसे बचाते हैं। अगर आप अभी भी 2010 वाला पुराना AC इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह मशीन शायद बहुत ज्यादा बिजली खा रही होगी।
आजकल के 5-स्टार रेटिंग वाले AC 50 प्रतिशत तक कम बिजली इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका बजट कम है, तो 4-स्टार वाला AC भी एक अच्छा विकल्प है। आसान शब्दों में कहें तो जितने ज्यादा स्टार होंगे, उतनी ही कम बिजली खर्च होगी। इसके आपकी उतनी ही ज्यादा बचत होगी।
. Timer और Sleep Mode का इस्तेमाल करें
अगर आप ऐसे इंसान हैं जो AC चालू करके भूल जाते हैं, तो अब इस आदत को बदलने का समय आ गया है। पूरे दिन AC चलाने की बजाय जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें। रात में Sleep Mode या Timer सेट कर दें। इससे AC धीरे-धीरे तापमान बढ़ाता है और कुछ घंटों बाद अपने आप बंद हो जाता है।
इससे बिजली की बचत होती है। AC तभी चालू करें जब उसकी जरूरत हो। सोते समय Timer या Sleep Mode का जरूर इस्तेमाल करें। इस Mode में AC धीरे-धीरे कमरे का तापमान बढ़ाता है, जिससे आपको लगातार ठंडक महसूस हुए बिना भी आराम मिलता रहता है। इसे 6 से 8 घंटे बाद अपने आप बंद होने के लिए भी सेट किया जा सकता है।