Prateek Yadav Demise: प्रतीक यादव की मौत के बाद उनके बेडरूम को लेकर आया ये अपडेट, पोस्टमार्टम का क्या हुआ?

Prateek Yadav Demise: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38 वर्ष) का बुधवार सुबह निधन हो गया। अब उनके निधन पर डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर का बयान सामने आया है।

अपडेटेड May 13, 2026 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
प्रतीक यादव की मौत के बाद उनके बेडरूम को लेकर आया ये अपडेट

Prateek Yadav Demise: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38 वर्ष) का बुधवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया। उन्हें सुबह करीब 6 बजे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां लगभग दो घंट तक चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद प्रतीक यादव के शव को उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि जब अपर्णा यादव पहुंचेंगी तब वहां से उनके शव को घर ले जाया जाएगा। वहीं, प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने दुख जताया है और कहा कि वह एक अच्छे लड़के थे, जो जल्दी चले गए। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि प्रतीक से मेरी मुलाकात करीब दो महीने पहले हुई थी। इस दौरान उन्होंने प्रतीक से स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा था।

वहीं, पुलिस ने प्रतीक के बेडरूम को सील कर दिया है। साथ ही उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप को अपने कब्जे में ले लिया है।


प्रतीक यादव के निधन पर डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया, "उन्हें सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।"

प्रतीक यादव का शरीर नीला पड़ा

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम KGMU किया गया। इस दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि उनके नाखून हल्के नीले पड़ गए थे और शरीर पर भी नीलापन दिखाई दिया। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, इसलिए विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है।

हालांकि, डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या “foul play” के संकेत नहीं पाए हैं।

प्रतीक यादव की मौत से पहले क्या-क्या हुआ?

प्रतीक यादव बुधवार सुबह 4 बजे किचन में बेहोशी की हालत में पाए। उसके बाद अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट और प्रतीक के एक दोस्त ने उन्हें पहले घर पर दिखाया। उसके बाद सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर प्रतीक को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तुरंत उनका BP चेक किया और पल्स रेट देखा। दोनों नहीं मिलने पर प्रतीक का ICU में ICG किया गया। जब कोई हलचल शरीर मे नहीं दिखी तब डॉक्टर ने ब्रॉट डेड कहा। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मुलायम सिंह यादव के बेटे थे प्रतीक

बता दें कि 38 साल के प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना के बेटे थे।

यह भी पढ़ें: किस हालत में अस्पताल लाए गए थे प्रतीक यादव? सिविल अस्पताल के CMS ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।