Get App

Agniveer Bharti 2026: पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा! दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में 20% पोस्ट रिजर्व, फिजिकल टेस्ट भी नहीं देना होगा

Agniveer Bharti 2026: केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अपने कांस्टेबल के 20 फीसदी पदों को पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व रखेगी। साथ ही उन्हें फिजिकल टेस्ट से छूट देगी। इसके अलावा उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में भी छूट मिलेगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 8:24 AM
Agniveer Bharti 2026: पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा! दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में 20% पोस्ट रिजर्व, फिजिकल टेस्ट भी नहीं देना होगा
Agniveer Bharti 2026: दिल्ली पुलिस में 20 फीसदी कांस्टेबल पद पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व कर दी गई है

Agniveer Bharti 2026: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं पूर्व अग्निवीरों को दिल्ली पुलिस भर्ती के दौरान उनकी उम्र में छूट और फिजिकल टेस्ट से भी राहत दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, "दिल्ली पुलिस अपने कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पदों को पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व रखेगी। साथ ही उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट देगी।" इसके अलावा उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में भी छूट मिलेगी।

दिल्ली पुलिस (अपॉइंटमेंट और रिक्रूटमेंट) रूल्स, 1980 में किए गए संशोधनों के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसे शुक्रवार को अधिसूचित किया गया। यह संशोधन केंद्र की उस व्यापक योजना के अनुरूप बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप देता है। इसके तहत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों में शामिल किया जाएगा।

लिखित परीक्षा और शारीरिक माप सहित भर्ती परीक्षणों के संचालन के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं पुलिस कमिश्नर द्वारा अलग से जारी की जाएंगी। अधिसूचना के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। यह वर्तमान में 18 से 25 वर्ष है।

इसके अलावा, अग्निवीर योजना के पहले बैच के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनके लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़कर 30 वर्ष हो जाएगी। इससे फोर्स की रिक्रूटमेंट पॉलिसी को केंद्र की बड़ी योजना के मुताबिक बनाया गया है, जिसमें आर्म्ड फोर्स में चार साल के कार्यकाल के बाद अग्निवीरों को सिक्योरिटी फोर्स में शामिल किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें