Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए जा रही एयर इंडिया की प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस हादसे को लेकर एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही उसकी उड़ान AI-171 आज उड़ान भरने के बाद एक दुर्घटना का शिकार हो गई। यह विमान दोपहर 13:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुआ था। एयर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों की डिटेल साझा किया है।
बता दें कि इस हादसे में घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है और इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक अब तक 133 शव मिले है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम बनाया हैं। मंत्रालय ने इस कंट्रोल रूम के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
242 यात्रियों का ये है पूरा डेटा
एयर इंडिया ने बताया है कि विमान में सवार लोगों की नागरिकता इस प्रकार है:
दुर्घटना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम सक्रिय किया है। आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
इसके अलावा, एयर इंडिया ने भी यात्रियों के परिवारों के लिए एक अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
एयर इंडिया ने यह भी बताया है कि वह इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है। यह दुखद घटना गहन जांच का विषय है, और आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।