Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए जा रही एयर इंडिया की प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस हादसे को लेकर एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही उसकी उड़ान AI-171 आज उड़ान भरने के बाद एक दुर्घटना का शिकार हो गई। यह विमान दोपहर 13:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुआ था। एयर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों की डिटेल साझा किया है।
