Get App

Ahmedabad Plane Crash: आग का गोला बने विमान ने उन लोगों की भी जान ले ली जो विमान में सवार नहीं थे

हॉस्टल की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कैंटीन की टेबल पर प्लेटें बिखरी पड़ी है। घटनास्थल को करीब से देखने वाले लोगों का कहना है कि आग बुझाने वाले दस्ता मौका पर जल्द पहुंच गया, जिससे हॉस्टल की बिल्डिंग में आग को काबू में कर लिया गया। अगर आग को काबू में नहीं किया गया होता तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 5:34 PM
Ahmedabad Plane Crash: आग का गोला बने विमान ने उन लोगों की भी जान ले ली जो विमान में सवार नहीं थे
उड़ान भरने के 2-3 मिनट के अंदर विमान के पिछले हिस्से में जोर का धमाका हुआ। आसपास के लोगों को ऐसा लगा जैसे भूकंप आया है। इससे पहले की आसपास के लोग कुछ समझ पाते विमान हॉस्टल की इमारत से टकरा गया।

12 जून को दोपहर करीब 2 बजे लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान बड़े हादसे का शिकार हो गया। अब तक 170 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। बताया जाता है कि विमान जिस तरह से आग के गोले में तब्दील हो गया था, उससे मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। यह विमान एयरपोर्ट के करीब स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स के लिए भी काल बन गया। बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में कितने स्टूडेंट्स इस हादसे के शिकार हुए है, अभी उसका अंदाजा लगाया जा रहा है।

कम से कम 5 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत

सूत्रों का कहना है कि हॉस्टल (BG Medical College) में कम से कम 5 स्टूडेंट्स की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। करीब 30 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब विमान हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराया तब लोग लंच कर रहे थे। बताया जाता है कि प्लेन (ahmedabad plane crash) के टकराते ही हॉस्टल की बिल्डिंग में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया। आग की वजह से हॉस्टल के किचन को बड़ा नुकसान हुआ था।

स्टूडेंट्स लंच कर रहे थे तभी हुआ हादसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें