Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में गुरुवार (12 जून) दोपहर एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों की मौत की आशंका है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में 232 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे।
