संजय गांधी से लेकर जनरल बिपित रावत तक...प्लेन क्रैश में इन देश के इन हस्तियों की हो चुकी है मौत

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फिर से देश में उन हादसों में जान गंवाने वाले भारतीय नेताओं के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। जनरल बिपिन रावत , पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर राजशेखर रेड्डी, संजय गांधी, माधवराव सिंधिया समेत भारत के तमाम हस्तियों का निधन विमान हादसे में हुआ था

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:08 PM
जानें देश में हुए उन हवाई हादसों के बारे में जिसमें कई प्रमुख हस्तियों का निधन हुआ

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयर इंडिया ये फ्लाइट जब विमान रनवे से उड़ा और तुरंत बाद धुएं का गुबार उठता दिखा। इस हादसे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बता दें कि एयर इंडिया के इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। अहमदाबाद में हुई दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन हो गया है।

इस हादसे को भारत में बीते कुछ दशकों में हुए सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है। इस दुखद हादसे के बीच हम आपको देश में उन हवाई हादसों के बारे में बताते हैं, जिनमें देश की कई बड़ी हस्तियों का निधन हो गया।

  • जनरल बिपिन रावत 

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जिस हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हुई थी। 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17 V5 चॉपर क्रैश हुआ था। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 12 लोगों की जान गई थी। इस हादे के बाद, तीनों सेनाओं की संयुक्त जांच यानी ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट में कहा गया था कि, हेलिकॉप्टर 'ह्यूमन एरर' की वजह से क्रैश हुआ था।

  • संजय गांधी


इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के दूसरे बेटे संजय गांधी का निधन एक हवाई दुर्घटना में हुई थी। 23 जून 1980 के दिन हुई एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी का निधन हो गया। संजय गांधी एक ग्लाइडर खुद उड़ा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद उनका विमान क्रैश हो गया। यह हादसा दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट के पास हुआ। संजय को इंदिरा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था।

  • पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू 

साल 2011 में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का निधन भी एक विमान हादसे की वजह से हुआ था।30 अप्रैल 2011 को हेलीकॉप्टर में सवार होकर तवांग से ईटानगर जाते वक्‍त लापता हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, तवांग से रवाना हुआ उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में पांचों की मौत हो गई थी। कई दिनों की खोजबीन के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा और सीएम का शव मिला था।

  • पूर्व मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी

वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी का भी निधन के विमान हादसे में हुआ था। साल 2009 में उन्हें लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था। उनके लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए भारत का सबसे बड़ा खोज अभियान चलाया गया था। दिन तीन बाद उनका शव रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर मिला था। राजशेखर रेड्डी के साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई थी।

  • माधवराव सिंधिया 

साल 2001 में कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का भी निधन एक विमान हादसे में हुआ था। माधवराव सिंधिया, 30 सितंबर 2001 को अपने प्राइवेट प्लेन से उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। तभी रास्ते में ही भैंसरोली के पास उनका एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में सिंधिया समेत प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।

Ahmedabad Air India Crash Live: हादसे के बाद घायलों से मिले अमित शाह, एयर इंडिया विमान का मिला ब्लैक बॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।