Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयर इंडिया ये फ्लाइट जब विमान रनवे से उड़ा और तुरंत बाद धुएं का गुबार उठता दिखा। इस हादसे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बता दें कि एयर इंडिया के इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। अहमदाबाद में हुई दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन हो गया है।
