Get App

Ahmedabad Plane Crash: ओह! यह क्या हो गया, कौन बताएगा कि कैसे आई मौत?

पूरे भारत ने टीवी चैनलों पर सांसें थामकर इस हादसे के विजुअल्स देखा और एंकर की बातें सुनी, जिनसे यह संकेत मिल रहा था कि आगे बुरी खबरों का सिलसिला जारी रहने वाला है। विमान में सवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए

Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 8:47 PM
Ahmedabad Plane Crash: ओह! यह क्या हो गया, कौन बताएगा कि कैसे आई मौत?
दोपहर 1:35 बजे विमान के टेक-ऑफ करने के बाद अभी यात्रियों को नीला आसमान करीब नजर आने वाला था, तभी पहले धमाका और फिर आग ने सब कुछ खत्म कर दिया।

एयर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दोपहर 1:38 बजे हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है। हर घंटे दिल पर बोझ बढ़ता जा रहा है। अब तो करीब तीन घंटे बाद बताया जा रहा है कि एक शख्स को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत हो गई है। कैसे क्या हुआ, यह बताने वाला सिर्फ एक शख्स बचा है। दुनिया में ऐसे हादसे कम होते हैं, जब कोई यह बताने के लिए नहीं बचता है कि अंतिम पलों में मौत किस तरह से आगे बढ़ रही थी। 241 लोगों के लिए अंतिम कुछ पल कैसे रहे थे,यह बताने के लिए कोई नहीं है।

नीला आसमान करीब से देखने से पहले मौत आ गई

दोपहर 1:35 बजे विमान के टेक-ऑफ करने के बाद अभी यात्रियों को नीला आसमान करीब नजर आने वाला था, तभी पहले धमाका और फिर आग ने सब कुछ खत्म कर दिया। यह विमान लंदन जा रहा था। इसमें कई दर्जन ऐसे ब्रिटिश लोग थे, जो अपने वतन लौट रहे थे। शायद वे इस बात से उत्साहित रहे होंगे कि वे जल्द अपनी बीवी और बच्चों से मिलेंगे, जिन्हें पीछे छोड़ वे कामकाज के सिलसिले में भारत आए थे। लेकिन, उनके और उनके अपनों के बीच एक ऐसा फासला बन गया, जो अब कभी पूरा नहीं होगा। बताया जाता है कि इस विमान में पुर्तगाल के भी करीब आधा दर्जन लोग थे।

उनकी भी जान चली गई जो खाना खाने कैंटीन आए थे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें