Get App

AI Impact Summit 2026: आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा-भारतीय आईटी कंपनियां AI सर्विसेज के लिए पूरी तरह तैयार

AI Impact Summit 2026: आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय साफ्टवेयर कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सर्विसेज ऑफर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में सबसे जरूरी वर्कफोर्स की अपस्किलिंग और रीस्केलिंग है। उन्होंने कहा कि ये दोनों चीजें पहले से चल रही हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 3:42 PM
AI Impact Summit 2026: आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा-भारतीय आईटी कंपनियां AI सर्विसेज के लिए पूरी तरह तैयार
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बड़े बदलाव की एआई की ताकत के बारे में दुनिया की सोच एक है।

AI Impact Summit 2026: भारतीय साफ्टवेयर कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सर्विसेज ऑफर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने 18 फरवरी को यह कहा। उन्होंने कहा कि इंडियन आईटी सेक्टर एआई आधारित सर्विसेज मॉडल की तरफ बढ़ रहा है। दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में कई अहम बातें बताईं।

एआई का फायदा उठाने के लिए पुरान सिस्टम्स को अपग्रेड करना होगा

वैष्णव ने कहा कि ग्लोबल कंपनियां सैकड़ों और हजारों पुराने आईटी सिस्टम्स का इस्तेमाल कर रही हैं। मॉडर्न आईटी मॉडल्स की क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए इन सिस्टम्स को अपग्रेड करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "आईटी कंपनियां एआई आधारित सर्विसेज मॉडल की तरफ बढ़ रही हैं।" उन्होंने ये बातें तब कहीं, जब एआई टूल्स की बढ़ती क्षमता की वजह से आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आ रही है।

आईटी टूल्स की बढ़ती क्षमता का असर आईटी कंपनियों पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें