Get App

AI Impact Summit: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी

AI Impact Summit 2026 : इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, समिट में हंगामा करने वाले चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। वे चेक कर रहे हैं कि वे पास या QR कोड से अंदर आए थे या नहीं। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान वहां देश-विदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद थे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:34 PM
AI Impact Summit: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी
AI इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अपने टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, समिट में हंगामा करने वाले चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। वे चेक कर रहे हैं कि वे पास या QR कोड से अंदर आए थे या नहीं।

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन 

प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है। सामने आए वीडियो से साफ पता चलता है कि, प्रदर्शनकारी अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे सरकार के इस फैसले का विरोध जता रहे थे। विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका के साथ जो नया ट्रेड समझौता किया गया है, उससे भारत को सही और पूरा फायदा नहीं मिल पाया है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है और समझौते पर सवाल उठा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें