AI Impact Summit में दिखाए गए एक रोबोटिक डॉग को लेकर Galgotias University चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर आरोप लगे कि चीन में बने रोबोट को “स्वदेशी इनोवेशन” बताकर पेश किया गया। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इसे “कम्युनिकेशन एरर” यानी बोलने में हुई गलती बताया है। ग्रेटर नोएडा स्थित Galgotias University के रजिस्ट्रार नितिन कुमार गौर ने 18 फरवरी को कहा कि यह विवाद “develop” और “development” शब्दों के उलझाव से पैदा हुआ।
