Get App

Air India: उड़ान से पहले नशे में था एअर इंडिया का को-पायलट, टेस्ट में हुआ फेल तो हुआ ये एक्शन

एयर इंडिया ने 6 सितंबर 2026 को ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट के को-पायलट को अल्कोहल टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया। शुरुआती जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अंतिम मेडिकल रिपोर्ट और जांच पूरी होने तक पायलट का सस्पेंशन जारी रहेगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 6:13 PM
Air India: उड़ान से पहले नशे में था एअर इंडिया का को-पायलट, टेस्ट में हुआ फेल तो हुआ ये एक्शन
Air India Flight: ज्यूरिख एयरपोर्ट पर को-पायलट के शराब के नशे में होने का शक होने के बाद टेस्ट करवाया गया था

एयर इंडिया ने ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से ठीक पहले विमान के पायलट को सस्पेंड कर दिया है। ये कार्रवाई ज्यूरिख एयरपोर्ट पर हुए अल्कोहल टेस्ट के बाद की गई। दिल्ली-फुकेट फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के अल्कोहल टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ये मामला 6 सितंबर 2026 का है। ज्यूरिख एयरपोर्ट पर अधिकारियों को को-पायलट के शराब के नशे में होने का शक हुआ था। इसके बाद 6 सितंबर को पायलट को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट उड़ाने से रोक दिया गया। एयर इंडिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में उसका अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आया है, जबकि दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

बता दें इससे पहले भी एयरलाइन के एक अन्य पायलट पर कार्रवाई हुई थी, जो फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के बाद मारिजुआना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था।

अल्कोहल टेस्ट आया पॉजिटिव

ज्यूरिख एयरपोर्ट पर को-पायलट के शराब के नशे में होने का शक होने के बाद टेस्ट करवाया गया था। को-पायलट का शुरुआती अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद को-पायलट को फ्लाइट से हटाने के बाद पैसेंजर के तौर पर भारत वापस भेज दिया गया। एयर इंडिया ने कहा कि, मेडिकल जांच की अंतिम रिपोर्ट आने तक वह सस्पेंड रहेगा। फिलहाल फॉलो-अप टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है और एयरलाइन नियमों के पालन को लेकर जरूरी कदम उठा रही है। इस वजह से 6 सितंबर को AI 151 ज्यूरिख से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकी और इसे अगले दिन रवाना किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें