Get App

Air India: क्रू शेड्यूलिंग में गड़बड़ी या कुछ और, आखिर क्यों हटाए गए एयर इंडिया के 3 बड़े अफसर? DGCA का एक्शन

Air India Plane Crash News: यह कार्रवाई हाल ही में सामने आई सुरक्षा उल्लंघनों के बाद की गई है। DGCA ने 20 जून को अपने आदेश में टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को इन अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी किए इंटरनल अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2025 पर 3:05 PM
Air India: क्रू शेड्यूलिंग में गड़बड़ी या कुछ और, आखिर क्यों हटाए गए एयर इंडिया के 3 बड़े अफसर? DGCA का एक्शन
उड़ान से ठीक पहले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खामी का पता चला

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया को आदेश दिया है कि वह अपनी क्रू शेड्यूलिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों से तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत हटा दे। इनमें एयरलाइन के डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हैं। यह कार्रवाई हाल ही में सामने आई सुरक्षा उल्लंघनों के बाद की गई है। DGCA ने 20 जून को अपने आदेश में टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को इन अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी किए इंटरनल अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा।

क्यों उठाया गया ये कदम?

DGCA ने 20 जून को जारी अपने आदेश में कहा कि एयर इंडिया ने खुद यह जानकारी दी थी कि फ्लाइट ऑपरेशन में कई गंभीर और बार-बार हुई गलतियां सामने आई हैं। इसमें लाइसेंसिंग, रेस्ट और हाल की उड़ान आवश्यकताओं को नजरअंदाज करते हुए क्रू मेंबर्स को ड्यूटी पर लगाया गया। ये गलतियां एयरलाइन की ARMS (Air Route Management System) से CAE सिस्टम पर ट्रांजिशन के दौरान सामने आईं।

DGCA ने अपनी जांच में पाया कि क्रू शेड्यूलिंग और सर्विलांस सिस्टम में भारी खामियां थीं, और इनसे जुड़े अधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी। आदेश में यह भी कहा गया कि "अनधिकृत और नियमों के खिलाफ क्रू का पेयर बनाने, लाइसेंसिंग नियमों के उल्लंघन और क्रू शेड्यूलिंग प्रोटोकॉल की अनदेखी" जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें