Get App

Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, 10 क्रू मेंबर समेत 242 यात्री थे सवार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान AI-171 क्रैश हो गया है। इस विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बातचीत की और सभी जरूरी मदद का भरोसा दिया है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हालात का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं

Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 3:42 PM
Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, 10 क्रू मेंबर समेत 242 यात्री थे सवार
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का विमान AI-171 विमान टेकऑफ के दौरान वो क्रैश हो गया है

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान AI-171 क्रैश हो गया है। इस विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से लंदन जा रही इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। हादसे के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। एयर इंडिया का ये विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान वो क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई।

एयर इंडिया का ये विमान मेघानीनगर इलाके के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

गृहमंत्री अमित शाह ने ली ये जानकारी

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बातचीत की और सभी जरूरी मदद का भरोसा दिया है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हालात का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। वहीं एयर इंडिया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के ज़रिए पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI-171, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि अभी स्थिति की जांच जारी है और जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, उसे एयर इंडिया की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें