Get App

Air India Plane Crash : एयर इंडिया पर पूर्व कर्मचारियों के आरोप, तकनीकी खामी बताने पर गई नौकरी

Air India News : क्रू मेंबर्स ने यह भी कहा कि एयरलाइन ने उन पर बयान बदलने का दबाव डाला। DGCA और अन्य एजेंसियों को भी इसकी जानकारी थी। DGCA और एयर इंडिया दोनों ने इस इस खामी को दबाने की कोशिश की। इन पूर्व कर्मचारियों की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है और कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 5:54 PM
Air India Plane Crash : एयर इंडिया पर पूर्व कर्मचारियों के आरोप, तकनीकी खामी बताने पर गई नौकरी
Air India News : ड्रीमलाइनर में दरवाजे की गड़बड़ी का मामला 14 मई 2024 की मुंबई-लंदन AI-129 फ्लाइट से जुड़ा था। डोर L4 की खराबी की सूचना लिखित रूप में दी थी

Air India News : एयर इंडिया के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। दो सीनियर क्रू मेंबर्स ने एयर इंडिया पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने 2024 में ड्रीमलाइनर के दरवाजे की दिक्कतों का मामला मैनेजमेंट के सामने उठाया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। पूर्व कर्मचारियों के आरोप हैं कि ड्रीमलाइनर में दरवाजे की गड़बड़ी का मामला 14 मई 2024 की मुंबई-लंदन AI-129 फ्लाइट से जुड़ा था। डोर L4 की खराबी की सूचना लिखित रूप में दी थी। यह तकनीकी खामी बताई गई तो उनको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

इन दो सीनियर क्रू मेंबर्स ने यह भी कहा कि एयरलाइन ने उन पर बयान बदलने का दबाव डाला। DGCA और अन्य एजेंसियों को भी इसकी जानकारी थी। DGCA और एयर इंडिया दोनों ने इस इस खामी को दबाने की कोशिश की। इन पूर्व कर्मचारियों की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है और कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए।

Air India Crash: 'कोई बड़ी सुरक्षा चिंता नहीं...'; एयर इंडिया बोइंग 787 को DGCA से मिली क्लीन चिट

गुरुवार 12 जून को अहमदाबाद (Ahmedabad) के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Sardar Vallabhbhai Patel International Airport) से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (Air India Flight AI-171) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह हादसा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का पहला घातक हादसा है,जिसने इस विमान के सुरक्षा रिकॉर्ड पर सवाल उठाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें