अहमदाबाद में टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। घटना के वक्त हादसे में 242 लोग शवार थे और अब तक 170 लोगों की मौत की खबर है। दोपहर 1:38 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इस विमान हादसे में कई लोगों ने अपनों को खो दिया है या फिर घायल हैं। बहुत से लोग हादसे की जानकारी मिलते ही मौक पर अपने परिजनों की तलाश में पहुंचे।
