पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए, ममता बनर्जी का 15 साल पुराना राज खत्म कर दिया। 207 सीटों के साथ अब बीजेपी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। इतनी बड़ी जीत के बाद ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी बंगाल में महिला मुख्यमंत्री बना सकती है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को सलाह देकर ये बताया कि उसे किस महिला को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।
