#PahalgamTerroristAttack : अखिलेश यादव गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि. 'जो घटना हुई है वह बहुत दुखद है, ये बहुत गंभीर मुद्दा है, इसलिए समाजवादी पार्टी ने फैसला किया है कि दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हिस्सा लेंगे और समाजवादी पार्टी का पक्ष रखेंगे। हम ऐसी घटना की निंदा करते हैं, सरकार को ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता. इस घटना के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। हमारे राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी की तरफ से सुझाव रखेंगे'