क्या आप कभी राष्ट्रपति भवन की भव्यता और ऐतिहासिक माहौल को करीब से देखना चाहते हैं? अगर हां, तो अब वह मौका आ गया है जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन का ‘अमृत उद्यान’ (Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan) अब आम जनता के लिए खुलेगा। यह उद्यान न केवल हरियाली और शांति का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को भी सामने लाता है। 3 फरवरी से 31 मार्च तक आप इस उद्यान की सैर कर सकते हैं और इसकी भव्यता का आनंद ले सकते हैं।
