रवि गुलाटी ने बताया, “मेरी शादी हिमानी से 25 अप्रैल 2010 को हुई थी। 2018 में मेरी पत्नी को एक होटल में किसी के साथ पकड़ा गया था। उस समय मैंने उसे चेतावनी दी और उसके माता-पिता को फोन किया। वे यहां आए, सारी बात समझाई और मेरी पत्नी और उसके माता-पिता दोनों ने माफी मांगी। मैंने भी उसे माफ कर दिया क्योंकि हमारे छोटे बच्चे थे और मुझे लगा कि गलतियां हो सकती हैं। आज दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे मेरी पत्नी घर से निकली। मैंने उसे 15-20 बार फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। मैंने उसकी एक्टिवा स्कूटर में GPS ट्रैकर लगाया हुआ था। मैंने GPS चेक किया, अपनी दुकान बंद की और स्कूटर की लोकेशन ट्रैक की। मैं इस होटल में आया और अपनी पत्नी को वहीं रंगे हाथों पकड़ा। मुझे एक साल से ज्यादा समय से शक था, इसीलिए मैंने GPS लगाया था ताकि मुझे पता चल सके कि वह कहां जा रही है।”