Andhra Pradesh Bus Accident: गुरुवार (26 मार्च) तड़के आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास हुई। एक प्राइवेट ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोग जिंदा जल गए। पीटीआई के मुताबिक लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं।
