Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता एवं प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी काम की वजह से मुंबई गई हुई थीं। प्रतीक यादव की मौत के बाद अपर्णा यादव पहली बार सामने आई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर अपर्णा बदहवास हालत में दिख रही हैं।
