From Ziro to Dubai: अरुणाचल प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्वोत्तर भारत के खूबसूरत पहाड़ी इलाके जीरो में उगने वाला कीवी अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अरुणाचल प्रदेश ने दुबई के लिए 1.5 टन कीवी की ट्रायल खेप रवाना की है। यह कदम राज्य के बागवानी क्षेत्र, स्थानीय किसानों की आय और कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस पहल से स्थानीय उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने, बेहतर बाजार संपर्क विकसित करने और अपने उत्पादों के लिए नए खरीदार तलाशने के अवसर मिल सकते हैं।
