वाराणसी में बनेंगे बड़े ब्रांड्स के कपड़े, मिर्जामुराद में ₹100 करोड़ की लागत से तैयार हुई अरविंद मिल्स की यूनिट, यूं मिल रहा रोजगार

वाराणसी के मिर्जामुराद के खुचवां गांव में अरविंद मिल्स की नई इकाई स्थापित हुई है। इसे पूर्वांचल में अरविंद मिल्स की पहली मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस यूनिट से यहां की सैकड़ों महिलाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं।

अपडेटेड Oct 17, 2026 पर 1:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पूर्वांचल में अरविंद मिल्स की यह पहली मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है। Photo: AI generated

यूपी के वाराणसी में जाकी, यूएस पोलो, एरो पैंट-शर्ट, टी शर्ट के रेडीमेड ब्रांडेड कपड़े तैयार होंगे। इसके लिए मिर्जामुराद के खुचवां गांव में अरविंद मिल्स की नई इकाई स्थापित हुई है। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। करीब 8 एकड़ जमीन पर इस यूनिट को लगाया गया है। इस यूनिट से सीधे तौर पर यहां की सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। पूरे पूर्वांचल में अरविंद मिल्स की यह पहली मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है।

फिलहाल इस विनिर्माण इकाई में जिन महिलाओं को रोजगार मिलेगा उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। शुरुआती दौर में इस इकाई में आस पास के गांव की 300 महिलाओं को सीधे रोजगार का अवसर मिलेगा। बताया जा रहा है इस यूनिट की शुरुआत के बाद इसका विस्तार भी किया जाएगा। जिससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। अरविंद मिल्स गुजरात आधारित लोकप्रिय टेक्सटाइल कंपनी है।

पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

बीते दिनों यूपी इन्वेस्टर मीट के दौरान कंपनी ने वाराणसी में विनिर्माण इकाई शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। साल 2024 में मिर्जामुराद में इसकी आधारशिला रखी गई थी। करीब 2 साल में यह यूनिट अब बनकर तैयार हो गई है। वाराणसी के डीएम सतेन्द्र कुमार ने बताया की 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वाराणसी आएंगे तो वह इस यूनिट का लोकार्पण भी करेंगे। इस लिहाज से भी तैयारियां की जा रही हैं।

इन चींजो का होगा उत्पादन

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में स्थापित अरविंद मिल्स के इस मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में स्पोर्ट्स वियर, अंडर गारमेंट्स, शर्ट, टीशर्ट का उत्पादन होगा। दूसरे फेज में इसके विस्तार के बाद यहां जींस, पैंट और ब्रांडेड शर्ट भी तैयार होंगे। जिससे हजारों लोगों को सीधे रोजगार का मौका मिलेगा।


कपड़ों के अलावा धागे भी तैयार करती है कंपनी

अरविंद मिल्स सिर्फ ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े ही नहीं, धागों और कपड़ों को भी तैयार करती है। डेनिम के जींस के धागों को भी तैयार करने का काम यह कंपनी सालों से करती चली आ रही है। इसके अलावा लिनेन के कपड़े, सादे कपड़ों और सूट के फैब्रिक्स को भी अरविंद मिल्स की यूनिट में तैयार किया जाता है।

वाराणसी से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट

Barda Wildlife Sanctuary: गुजरात की इस वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में फिर सुनाई देने लगी है शेरों की दहाड़, 144 साल बाद बर्दा बना 17 एशियाटिक शेरों का घर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।