Ashok Mittal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (15 अप्रैल) सुबह पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक-चांसलर अशोक मित्तल एवं उनके बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ED ने एक बयान में बताया कि कथित फंड अनियमितताओं के मामले में जालंधर में उनके आवास, फार्महाउस और यूनिवर्सिटी परिसर में तलाशी ली गई।
