Ashwini Vaishnaw: सियासत में अक्सर आरोप-प्रत्यारोप ही देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार एक अलग मामला देखने को मिला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में फॉक्सकॉन प्लांट में बड़े पैमाने पर हुई नियुक्तियों की तारीफ की, तो मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें धन्यवाद कहा है। वैष्णव ने इस तारीफ को पीएम मोदी के 'मेक-इन-इंडिया' कार्यक्रम की सफलता बताया।
