Get App

असम BJP ने डिलीट किया विवादित AI वीडियो, कांग्रेस ने लगाया 'अल्पसंख्यकों को टारगेट' करने का आरोप, सीएम पर कार्रवाई की मांग

Assam BJP AI Video: कांग्रेस ने दावा किया है कि असम बीजेपी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में 'अल्पसंख्यकों की टारगेटेड हत्या' दिखाई गई है जो बेहद गंभीर है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि न्यायपालिका को इसमें किसी भी तरह की नरमी बरते बिना कार्रवाई करनी चाहिए। यह वीडियो सामने आने के बाद सियासी घमासान मच गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 9:16 AM
असम BJP ने डिलीट किया विवादित AI वीडियो, कांग्रेस ने लगाया 'अल्पसंख्यकों को टारगेट' करने का आरोप, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Assam BJP AI Video: विवादित वीडियो को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी पर विपक्षी पार्टियों ने तीखा प्रहार किया है

Assam BJP AI Video: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की असम इकाई के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पोस्ट किए गए एक विवादित वीडियो को लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस ने दावा किया कि इसमें 'अल्पसंख्यकों की टारगेटेड हत्या' दिखाई गई है जो बेहद गंभीर है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि न्यायपालिका को इसमें किसी भी तरह की नरमी बरते बिना कार्रवाई करनी चाहिए। यह वीडियो सामने आने के बाद असम से लेकर दिल्ली तक सियासी घमासान मच गया है।

अब डिलीट किए जा चुके इस वीडियो में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कथित तौर पर राइफल से दो लोगों पर निशाना साधकर गोली चलाते दिखाए गए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने टोपी पहन रखी है। जबकि दूसरे की दाढ़ी है। वीडियो के कैप्शन में 'पॉइंट ब्लैंक शॉट' लिखा गया था।

किसने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस मुद्दे पर BJP की कड़ी आलोचना करते हुए पर एक X पोस्ट में कहा, "BJP के एक आधिकारिक खाते से अल्पसंख्यकों की टारगेटेड और बहुत करीब से (पॉइंट ब्लैंक) हत्या दिखाने वाला वीडियो पोस्ट किया गया। यह नरसंहार का खुला ऐलान है। यह एक ऐसा सपना है, जिसे यह फासीवादी शासन दशकों से देखता रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें