Atal Canteens Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार (25 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'अटल कैंटीन' योजना की शुरुआत की गई। यहां सिर्फ पांच रुपये में पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत दिल्ली भर में 100 अटल कैंटीन शुरू की जा रही हैं। प्रत्येक कैंटीन में दिन में दो बार खाना परोसा जाएगा। एक बयान में कहा गया है कि प्रत्येक लाभार्थी को मात्र पांच रुपये प्रति प्लेट की मामूली कीमत पर ताजा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि दिल्ली सरकार प्रति थाली 25 रुपये वहन कर रही है।
