Breaking: पंजाब में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी करणवीर सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, करणवीर सिंह पंजाब में हुई आतंकी घटनाओं में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे एक गुप्त ऑपरेशन के तहत दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और इस गिरफ्तारी से आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
