Babri Demolition Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बाबरी विध्वंस पर की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इससे जाहिर होता है कि बाबर पहले भी कांग्रेस के दिल में था और आज भी है। सोनिया गांधी ने कहा था कि 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। पार्टी ने गांधी के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उन्होंने मस्जिद का विध्वंस टीवी पर देखा था। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन से पहले 'द गार्डियन' को दिए एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने याद किया कि टेलीविजन पर मस्जिद का विध्वंस देखते हुए वह रो पड़ी थीं।
