आपकी किस्मत कब बदल जाए कोई नहीं कह सकता ऐसा ही कुछ बहरीन में काम करने वाले भारतीय ऑफिस बॉय अरुणा कृष्णप्पा किदियूर के साथ हुआ है। उन्होंने अबू धाबी के मशहूर Big Ticket वीकली ई-ड्रॉ में 200 ग्राम का 24 कैरेट सोने का बार जीत लिया है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इस बार अक्टूबर के तीसरे हफ्ते हुए ड्रॉ में 4 भारतीयों ने सोना जीता है, जिनमें किदियूर भी शामिल हैं।
यह जीत सिर्फ एक इनाम नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और उम्मीद का नतीजा है। विदेश में मामूली नौकरी कर रहे किदियूर के लिए यह सोना जितना किसी सपने के सच होने जैसा है और उनकी इस जीत ने गल्फ में रह रहे हजारों भारतीय प्रवासियों में नई उम्मीद जगा दी है।
क्या होता है Big Ticket ड्रॉ?
Big Ticket अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर होने वाला एक पॉपुलर लकी ड्रॉ है। इसमें लोग टिकट खरीदकर हर हफ्ते और हर महीने बड़े इनाम जीत सकते हैं। इसके वीकली ई-ड्रॉ में सोने के बार और मंथली ड्रॉ में करोड़ों के कैश प्राइज दिए जाते हैं।
दोस्तों संग मिलकर लिया था टिकट, 23 साल बाद पलटी किस्मत
Gulf News की रिपोर्ट के मुताबिक 45 साल के अरुणा कृष्णप्पा किदियूर पिछले 23 साल से बहरीन में रह रहे हैं। वह लंबे समय से Big Ticket के टिकट खरीद रहे थे। पिछले 4 महीनों से उन्होंने दोस्तों के साथ ग्रुप बनाकर टिकट लेना शुरू किया था और इसी ग्रुप वाले टिकट ने उनकी किस्मत चमका दी।
सोना जीतने की खबर सुनकर नहीं हुआ अरुणा को यकीन
सोमवार को जब ड्रॉ का रिजल्ट आया तो उसमें किदियूर का नाम था। जीत के बारे में उन्होंने कहा कि इनाम जीतने की खबर सुनकर वह हैरान भी थे और बेहद खुश भी। उन्हें मिला सोने का बार 96,500 दिरहम यानी करीब 25 लाख रुपये का है। फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया है कि वह इस सोने का क्या करेंगे।
ड्रॉ में 4 भारतीय निकले विजेता
इस हफ्ते के ड्रॉ में सिर्फ किदियूर ही नहीं, बल्कि 3 और भारतीयों ने भी 200-200 ग्राम सोने के बार जीते हैं।
अरुणा किदियूर और 3 अन्य भारतीयों की यह जीत बताती है कि किस्मत कब पलट जाए, कहा नहीं जा सकता। सालों से मामूली नौकरी कर रहे प्रवासियों के लिए यह सोना सिर्फ एक इनाम नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और उम्मीद का फल है। इस जीत ने गल्फ में रहने वाले हजारों भारतीयों को एक बार फिर बड़ा सपना देखने की वजह दे दी है।