देश में सोने की कीमत में 28 अक्टूबर को तेजी है। सुबह के वक्त कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपये गिरा था। डॉलर में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कीमतों में नरमी, घरेलू बाजार में सोने की कीमतें कमजोर होने का प्रमुख कारण रहे। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,055.14 डॉलर प्रति औंस पर है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 28 अक्टूबर को होने वाली मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर की मीटिंग में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दरों को 0.25 प्रतिशत बढ़ाया था।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 143300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट का रुख बरकरार है। 28 अक्टूबर की सुबह चांदी 219900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 4000 रुपये टूटी थी। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 54.20 डॉलर प्रति औंस है।