दिवाली से पहले अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक त्योहारों को ध्यान में रख अभी इंटरेस्ट रेट में रियायत, प्रोसेसिंग फीस से छूट और दूसरे बेनेफिट्स ऑफर कर रहे हैं। अगर लोन लेकर आप खरीदना चाहते हैं आप इन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
ये बैंक कार लोन पर दे रहे हैं ऑफर
बैंक बाजार डॉट कॉम ने बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस बारे में जो डेटा जुटाया है, उसके मुताबिक Indian Bank, State Bank of India (SBI), Kotak Mahindra Bank और HDFC Bank कार लोन पर कई बेनेफिट्स ऑफर कर रह हैं। इनमें शुरुआती सालाना 7.75 इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फीस में डिस्काउंट और जीरो फोरक्लोजर चार्ज शामिल हैं।
इंडियन बैंक प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं ले रहा
इंडियन बैंक शुरुआती सालाना 7.75 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर कार लोन ऑफर कर रहा है। बैंक कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं ले रहा है। इससे ग्राहक के लिए कार लोन की पूरी कॉस्ट कम हो जाएगी। हालांकि, बैंक की तरफ से ऑफर किया जा रहा फाइनल इंटरेस्ट रेट बैंक के लोन की शर्तों और एलिजिबिलिट पर निर्भर करेगा।
एसबीआई इंटरेस्ट रेट में रियायत दे रहा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ग्राहकों को कार लोन पर इंटरेस्ट रेट में रियायत दे रहा है। प्रोसेसिंग फीस से छूट दी जा रही है। स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है। अगर आप बैंक में कार लोन का अप्लिकेशन देना चाहते हैं तो आपको पहले इंटरेस्ट रेट और दूसरी शर्तों को चेक कर लेने की जरूरत है।
कोटक महिंद्रा बैंक प्रोसेसिंग फीस में 50% छूट दे रहा
कोटक महिंद्रा बैंक कार लोन की प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी तक की छूट ऑफर कर रहा है। इसके अलावा जीरो फोरक्लोजर चार्ज के बेनेफिट दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप तय अवधि से पहले अपना लोन चुकाना चाहते हैं तो बैंक आपसे कोई चार्ज नहीं वसूलेगा।
एचडीएफसी बैंक 8 साल टेन्योर का लोन ऑफर कर रहा
एचडीएफसी बैंक शुरुआती सालाना 8.25 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर कार लोन ऑफर कर रहा है। बैंक जीरो फोरक्लोजर चार्ज की भी सुविधा दे रहा है। इसके अलावा वह लोन के 8 साल का टेन्योर भी ऑफर कर रहा है। इसका मतलब है कि ग्राहक 8 साल में कार लोन का पैसा चुका सकता है। रीपेमेंट पीरियड लंबा होने से लोन की EMI कम हो जाती है।
धनतेरस और दिवाली पर कार खरीदना शुभ माना जाता है
धनतेरस और दिवाली के मौके पर कार खरीदना शुभ माना जाता है। कई लोग कार खरीदने के लिए इस मौके का इंतजार करते हैं। न सिर्फ बैंक बल्कि कार बनाने वाली कंपनियां भी ग्राहकों को इस दौरान कई तरह के ऑफर देती हैं। कार लोन लेने से पहले बैंकों के ऑफर की तुलना कर लें। कम इंटरेस्ट वाला लोन लेने से लंबी अवधि में काफी बचत होती है।