Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंदूवादी संगठनों ने एक बर्थडे पार्टी में जमकर तांडव मचाया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट में चल रही बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को किसी ने सूचना दी थी कि मुस्लिम लड़के, हिंदू लड़की के साथ बर्थडे मना रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को काबू में किया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। यह घटना शनिवार शाम की है।
