Bank Strike Postpone: बैंक यूनियन ने पांच दिन काम करने का नियम लागू करने समेत अपनी मांगों पर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से मिले आश्वासन के बाद देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल रविवार (27 सितंबर) रात को फिलहाल स्थगित कर दी है। रविवार (27 सितंबर) रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टालने की घोषणा। आज यानी सोमवार (28 सितंबर) से बुधवार तक बैंक यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की थी। इसके चलते सभी सरकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहते। अब हड़ताल टलने से देश भर की बैंक शाखाएं आज सामान्य रूप से खुलेंगी।
