बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, UGC एक्ट और शंकराचार्य के अपमान बताई वजह

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri : सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे की वजह UGC के ये नियम हैं और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुआ कथित अपमान भी इसका कारण बना। उन्होंने इस्तीफे से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा था। अब उनका इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri : देश में इस समय UGC के भेदभाव विरोधी नियम 2026 को लेकर विवाद चल रहा है। इस नियम का कई जगह विरोध हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यूजीसी एक्ट को लेकर अपनी असहमति जताई है। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे से हड़कंप मच गया है।उनका सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लेटर

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे की वजह UGC के ये नियम हैं और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुआ कथित अपमान भी इसका कारण बना। उन्होंने इस्तीफे से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा था। अब उनका इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अलंकार अग्निहोत्री के नाम से जो लेटर वायरल हो रहा है इसे राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा गया है। इसमे माघ मेले में शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से स्थानीय प्रशासन द्वारा मारपीट करने और यूजीसी रेगुलेशन्स 2026 का जिक्र करते हुए यूपी पीसीएस सेवा से इस्तीफा देने की बात कही गई है।


सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय ब्राह्मण समुदाय का अपमान किया जा रहा है। इस समय ब्राह्मण असहाय महसूस कर रहा है क्योंकि उनके साथ कोई नहीं खड़ा है। अलंकार अग्निहोत्री बरेली सिटी मजिस्ट्रेट से पहले कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं। जिसमें उन्नाव, बलरामपुर, एटा शामिल हैं. इसके अलावा वह लखनऊ में असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर भी काम कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।